|
लोंग अन, वियतनामः कन डुओक ने थू थुआ को १-० से हराकर हाल ही में लोंग अन प्रांतीय लीग का खिताब जीत लिया है। लोंग अन के सभी १३ जिलों की एक-एक टीम ने इस पहले लोंग अन प्रांतीय लीग में भाग लिया था जिसमें युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षकों और रैफरियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। विज़न वियतनाम प्रोग्राम के तगत आयोजित किए गए इस लीग को मिल्की यूएस डेअरी ने प्रायोजित किया था और उन्होने इसे अगले साल भी प्रायोजित करने का भरोसा दिलाया है। लोंग अन फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव फाम वन चुओंग ने कहा - 'लोंग अन प्रांतीय लीग ने प्रायोजकों सहित सभी पर एक अच्छा प्रभाव छोड़ा है। लोंग अन और उसके बाहर के लोगों ने लीग को अपना समर्थन दिया तथा इस सफलता से हम खुश है।' लोंग अन संघ के अध्यक्ष ले थान्ह ताम ने लीग की सफलता पर क्लबों को बधाई दी है तथा अगले सत्र में और सुधार का विश्वास दिलाया है। 'लोंग अन प्रांतीय लीग २००७ में सफल रहा। हमें पता है कि अगले साल और सुधार की गुंजाईश है। हम अगले साल १४ टीमों को प्रविष्टि देंगे तथा लीग दो राउंड का होगा।' अंतिम अंक तालिकाः 1. कन डुओक ३३, २. तान अन टाऊन २७, ३. मोक होआ २४, ४. बेन लुक २०, ५. विन्ह हुंग २०, ६. टान हुंग १५, ७. चाउ थान्ह १५, ८. थू थुआ १३, ९. डुक होआ १३, १०. तान ट्रु ११, ११. डुक हुए ११, १२. कन गिउओक १०, १३. थान्ह होआ ८।
|