ए.एफ.सी.अध्यक्ष
मोहम्मद बिन हम्माम
|
 |
मोहम्मद बिन हम्माम

| राष्ट्रीयता |
: |
कतरी |
 |
| जन्म |
: |
८ मई १९४९ |
 |
| भाषाएं |
: |
अरबी , अंग्रेजी , फ्रेंच |
परिचय

शांत व सरल स्वभाव के मोहम्मद बिन हम्माम कथनी से ज्यादा करनी में विश्वास रखते हैं। कतर में फुटबॉल के हर स्तर पर विकास की नींव उन्होंने ही रखी। उनके अथक प्रयत्नों की वजह से कतर ने लगातार एशियाई फुटबॉल में अपना सिक्का जमाए रखा व उसकी u-१७ व u-२० टीमों ने फीफा की स्पर्धाओं में खेलने की पात्रता हासिल की।
मोहम्मद बिन हम्माम ने यह विश्वास दिलाया है कि प्रत्येक ए.एफ.सी. सदस्य संगठनों को विकास का मौका दिया जाएगा। उन्होंने एशियाई फुटबॉल परिवार में दोस्ती और सौहार्द का वातावरण बनाने का संकल्प लिया है।
उनके नेतृत्व क्षमता की वजह से ही उन्हें एशियाई फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ पद की जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने कहा, मेरी इच्छा है कि एशियाई फुटबॉल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करें। महाद्वीप के आकार व विकास में आ रही दिक्कतों के बावजूद भी एशिया ने पिछले दशक में काफी तरक्की की है। मेरा विश्वास है कि हमें विश्व फुटबॉल में अपना परचम लहराने में अब और लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
पद:
- १९७२-१९८७ : अल रय्यान क्लब के अध्यक्ष (उनकी अध्यक्षता में क्लब ने कतर लीग सात मर्तबा जीता)
- १९७९-१९८३ : कतर बॉलीबाल व कतर टेबल टेनिस संगठनों के अध्यक्ष रहे।
- १९९२-१९९६ : कतर फुटबॉल संगठन के अध्यक्ष
- १९९६-अब तकः अरब फुटबॉल महासंघ के कार्यकारिणी सदस्य
- १९९६-अब तकः कतर के हिज हाईनैस द अमीर द्वारा सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त
फीफा में पद :
- फीफा कार्यकारिणी सदस्य
- फीफा गोल प्रोजेक्ट ब्यूरो के चेयरमेन
- पूर्व चेयरमेन फीफा तकनिकी समिति
- फीफा वित्त समिति के सदस्य
ए.एफ.सी. में पहले के पद :
- ए.एफ.सी. कार्यकारिणी सदस्य
- फीफा कार्यकारिणी सदस्य (१९९६-२००० चार वर्ष के लिये २००० में पुनःनिर्वाचित)
- ए.एफ.सी. वित्त समिति के चेयरमेन
- ए.एफ.सी. डेवलपमेंट फंड समिति के वाईस चेयरमेन
|